चक्रधरपुर शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से नए बस पड़ाव की मांग अब धरातल पर उतरने की दिशा में बढ़ गई है। झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए 14 करोड़ 11 लाख 1 हजार 136 रुपये की लागत से निविदा (टेंडर) जारी कर दी है।