कलान थाना क्षेत्र के गूंधा गांव के पास कलान-विक्रमपुर रोड पर शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कलान मंडी से गेहूं बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर घर लौट रहे किसान टिंकू ने सड़क पार कर पानी पीने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।