मुरैना जिले में अलग-अलग थानों के मामलों में फरार कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है।कोतवाली थाना के 1 आरोपी और सिविल लाइन थाना के 1 आरोपी पर 3-3 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।नूराबाद थाना क्षेत्र के 3 और सिहोनिया थाना क्षेत्र के 4 फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की सूचना दें,पहचान गोपनीय रखी जाएगी।