बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय बस स्टैंड से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चेरियाबरियारपुर थाना में एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को बरामद किया गया है.