दुधि: अनपरा में ऑटो पलटने से 5 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर, उसे बैढ़न ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी-सिंगरौली मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया।सिंगरौली से औड़ी की ओर जा रही एक ऑटो आरपीएल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दुर्घटना में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो तेज रफ्तार में थी।आरपीएल पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।जिससे ऑटो सड़क पर पलट गई।