शाहजहांपुर: ऑनलाइन स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 6 शातिर गिरफ्तार, 69 लैपटॉप व थार कार बरामद
शाहजहाँपुर।ऑनलाइन स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का शाहजहाँपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जनपदीय साइबर क्राइम सेल और थाना जलालाबाद की साइबर क्राइम हेल्पडेस्क की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।