लोहरदगा: भीषण गर्मी से लोहरदगा में गहराया जल संकट, सूखने लगे कुएं-चापाकल, पेयजल को लेकर बढ़ी चिंता
लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच अब जल संकट गहराने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई मोहल्लों और गांवों में पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जायजा लेने पर जलस्रोतों की स्थिति चिंताजनक दिखाई दी। भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण कई कुएं, चापाकल और छोटे जलस्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।