बालोद: घर में घुसकर खुद को पत्रकार बताकर मांगे 5 हजार, नहीं देने पर मारपीट और धमकी; महिला समेत 2 पर केस दर्ज
Balod, Balod | May 24, 2026 बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद में घर में घुसकर खुद को पत्रकार बताने वाले महिला और युवक पर मारपीट, धमकी और रुपए मांगने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।