झाझा: नागी डैम में डूबने से पिता-पुत्र की मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी
Jhajha, Jamui | Apr 1, 2026 मंगलवार को झाझा थाना क्षेत्र में नागी डैम में डूबने से पिता-पुत्र की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। बाराजोर निवासी मो. इकबाल अंसारी ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र तौफीक अपने पांच वर्षीय बेटे अरहान के साथ मंगलवार सुबह टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मोबाइल बंद मिलने पर थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नागी डैम के दक्षिणी छोर पर