पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय किसान की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Apr 6, 2026
पूर्णिया के जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।शव की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कमरूद्दीन के बेटे 65 वर्षीय मो. रकीब के रूप में हुई।पुलिस के द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH लाया गया.वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है