अवर चयन परिषद द्वारा आयोजित दरोगा बहाली की लिखित परीक्षा रविवार 3 बजे शेखपुरा जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से शेखपुरा नगर और बरबीघा में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जबकि इसी प्रकार की अगली परीक्षा 21 जनवरी को भी निर्धारित है।