शाहपुर: बरेठा घाट में बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Shahpur, Betul | May 5, 2024 शाहपुर तहसील के बरेठा घाट में रविवार को बाइक से गिरकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बरेठा घाट में बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक पाठई गांव निवासी पवन उइके घायल हो गया। घायल युवक को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।