शाहपुर: नगर परिषद शाहपुर में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन
Shahpur, Betul | May 4, 2024 नगर परिषद शाहपुर में शनिवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। शासन के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद शाहपुर में शासन के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के खेल एवं लेखन सुधार सहित कई कला का प्रशिक्षण दिया गया।