किरडोली सहित कई चिकित्सा संस्थानों का शुक्रवार को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं की जांच करते हुए आम जन को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।