हंडिया: पकलोर गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के पकलोर गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक सुरेंद्र कुमार बिंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मंगलवार सुबह 10 बजे घटना की जानकारी सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया।