मड़ियाहू: रामपुर नगर पंचायत में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
जौनपुर के रामपुर नगर पंचायत स्थित ब्राह्मण बस्ती के वार्ड नंबर 7 में रविवार रात करीब 9:30 बजे नन्हे दुबे के घर में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया,