कटोरिया बीडीओ देवाशीष कुमार द्वारा गुरुवार दोपहर बाद करीब 3 बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लक्ष्मीपुर, जमदाहा, देवासी, करडा सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही खतरनाक छठ घाटों पर सुरक्षा उपाय सहित अन्य सुविधाओं को लेकर पूजा समिति के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया।