मंडी: आगामी 5 मार्च को परिवहन निदेशालय शिमला में होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की रूट परमिट संबंधी बैठक
Mandi, Mandi | Feb 29, 2024 वीरवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी सोमिल गौतम ने बताया कि आगामी 5 मार्च को सुबह 11 बजे शिमला परिवहन निदेशालय में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की रूट परमिटों संबंधी बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले के उन सभी आवेदनकर्ताओं से मूल कागजात लाने के लिए कहा है, जिन्होंने ई-बस के प्रकाशित स्टैज कैरिज रूट परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।