बांधवगढ़: तामन्नारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उमरिया जिले के SH-11 सड़क मार्ग पर ग्राम तामन्नारा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डिण्डौरी जिले के शहपुरा निवासी गुलशन बनवासी अपने निजी कार्य से उमरिया आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हुई ।