कटंगी: खजरी में पशु आश्रय स्थल में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से ₹1 लाख की संपत्ति नष्ट
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी के गोंड़ी टोला में मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे एक निजी पशु आश्रय स्थल में भीषण आग लग गई। घरेलू बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है। गनीमत की बात यह रही कि जब आग लगी तब आश्रय स्थल पर कोई भी पालतू मवेशी नहीं था। सभी मवेशी खेतों में चरने के लिए गए हुए थे। हालांकि आगजनी में पशु आश्रय स्थल में रखा पशुचा