अरवल: जिला मुख्यालय में बिहार पुलिस परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा, गहन जांच के बाद ही मिला प्रवेश
Arwal, Arwal | Jun 17, 2026 बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।