दुधि: म्योरपुर में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत, वह शादी समारोह में शामिल होने आया था, जांच जारी
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। किरबिल गांव स्थित किरबिल-करहिया संपर्क मार्ग पर रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान करहिया निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामलखन के रूप में हुई है।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।