कुर्मा ग्राम कचहरी के उप सरपंच मनोज कुमार सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में मंगलवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे शंभूगंज CHC में भर्ती कराया। जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड लगने की वजह से मनोज कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ी है।