पीलीबंगा: दहेज की मांग को लेकर एक महिला को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
दहेज की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर घर से निकलने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सुनीता निवासी 40 ndr हाल जाखड़ावाली ने आरोप लगाया की पांच नामजद आरोपियों ने परिवादिया के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की व उसे घर से निकाल दिय। पुलिस मामले की जांच कर रही है