हाथरस: कलश कावड़ लेकर जा रहे 2 कावड़ यात्रियों को बाइक सवार ने टक्कर मारी, पुलिस ने कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती
कलश कावड़ लेकर अछनेरा जा रहे 2 कावड़ यात्रियों को सिकंदरा राऊ के पास पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान जनपद आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव असेला निवासी पवन पुत्र हीरालाल एवं सूरज पुत्र कैलाशी दोनों कावड़ यात्री गंभीर घायल हो गए। बाइक सवार टक्कर मारकर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल लाया गया।