झालरापाटन: झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में युवक और सुरक्षा गार्ड के बीच हुआ तीखा विवाद
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक और सुरक्षा गार्डों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। डॉक्टर राउंड के समय युवक वार्ड में जाने की कोशिश कर रहा था और सुरक्षा गार्ड उसे जाने से रोक रहे थे. इसी बात पर दोनों पक्षो में विवाद हो गया।