शाजापुर: सतगांव के भगवान श्री देवनारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा का समापन, कलश यात्रा व भंडारे में उमड़ी भीड़
शाजापुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम सतगांव स्थित प्राचीन और सिद्ध भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं यज्ञ का आज शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठानों और विशाल भंडारे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।