बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के बसोढा गांव में जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस के साथ असामाजिक तत्वों ने धक्का- मुक्की और नोंकझोंक करते हुए दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस ने 8 नामजद और दर्जनों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 3:15 के करीब की है।