बाबई: माखननगर में आवास कॉलोनी में आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी इरफान खान पिता रज्जाक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी अशफाक और सोहेल दोनों ने फरियादी से आवास कॉलोनी में फरियादी के घर के पीछे उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।