बाबई: आंचलखेड़ा पंचायत में भवन के सामने तेज हवा बारिश में सड़क गिरा झाड़ यातायात हुआ बाधित
मंगलवार को अचानक मौसम में परिवर्तन होने के साथ तेज हवा के साथ बारिश होने लगी इस दौरान आंचलखेड़ा में पंचायत भवन के सामने लगा नीम का झाड़ अचानक सड़क के बीचो-बीच गिर गया। सड़क पर झाड़ गिरने से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई ।इस दौरान वाहन चालकों को बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ा।