बाबई: मलवाड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी शिव प्रसाद पिता मोहनलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी परमजीत ने ग्राम मलवाड़ा में फरियादी के खेत के पास फरियादी से गाली गलोच कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।