बाबई: श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक साल में स्कूल चले हम अभियान के तहत मनाया प्रवेश उत्सव बच्चों का किया स्वागत
मंगलवार को स्कूल चले हम अभियान के तहत श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मे प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया इस दौरान शाला मे प्रथम बार आने वाले बच्चो को माला पहनाकर टीका लगाकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित शामिल हुई अध्यक्ष ने सभी बच्चो को माला पहनाकर और टीका लगाकर उनका स्वागत किया।