महसी: महसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया
टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।।