नगर परिषद बूंदी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के जन्मदिवस पर 14 नए ट्रिपर बूंदी की जनता को सौगात दी है। जिससे बूंदी में कचरा संग्रह में आ रही दिक्कत से निजात मिलेगी। नए नगर परिषद भवन बूंदी में पूर्व विधायक अशोक डोगरा सभापति सरोज अग्रवाल, कार्यवाह आयुक्त धर्मेंद्र मीणा ने हरी झंडी दिखाकर 14 नए ट्रिपर को बूंदी शहर के लिए रवाना किया l