रावतभाटा: रावतभाटा में गौ सम्मान आवाहन अभियान, हजारों गौ सेवकों की रैली में राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग गूंजी
विजय सिंह ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि रावतभाटा में गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर विशाल अभियान आयोजित हुआ। कोटा बैरियल से शुरू हुई रैली श्री माधव गौशाला होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। हजारों गौ सेवकों ने जयकारों के साथ गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ हत्या पर रोक और संरक्षण के लिए कड़े कानून की मांग उठाई।