जगदलपुर: एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री, वन मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
रविवार दोपहर 12:15 बजे स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।