धमतरी: फॉरेस्ट ऑफिस के पास सांपों का जोड़ा मिलन करते हुए दिखा
बता दे कि इस बारिश के मौसम में सांपों का बाहर निकलना आम बात है। आज बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार धमतरीय वन मंडल कार्यालय के पास दो सांपों का जोड़ा मिलन करते दिखाई दिया। वही इस अद्भुत दृश्य को देखने मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।