भोगांव: बेवर में पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह पर प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण, गूंजे वीरता के नारे
वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर बेवर बस स्टैंड चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संयोजक कर्णबहादुर सिंह के संयोजकत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षत्रिय समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।