बक्सर: बक्सर से भागलपुर एक्सप्रेस-वे की ₹18 हजार करोड़ की घोषणा कागजों में दफन: बक्सर सांसद
Buxar, Buxar | Dec 16, 2025 18 हजार करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला बक्सर से भागलपुर एक्सप्रेसवे घोषणा कागजों में दफन हैं। बजट पास होने के बाद परियोजनाएं हटाना सदन और बक्सर सहित बिहार की जनता का अपमान है। उक्त बाते संसद में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कही।उन्होने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक नया एक्सप्रेस-वे बनाने की बात हुई थी, सदन के अंदर 18000 करोड रुपए वित्त मंत्री ने कहा था।