पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया की बेटी मोनाली को गोवा में सम्मानित किया गया, यूथ अचीवमेंट अवार्ड मिलने से इलाके में खुशी की लहर
Purnea East, Purnia | May 28, 2026
पूर्णिया शहर के मधुबनी के मैथिल टोला की निवासी मोनाली सागर को यूथ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.गोवा में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2026 के दौरान मोनाली सागर को उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता तथा युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रतिष्ठित यूथ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें गोवा और केरल के राज्यपाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया.