दुधि: बरहपान गांव में तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर, रेफर किया गया
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।जहां एक 13 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।घायल बालक 13 वर्षीय गोलू पुत्र सुभाष निवासी मधुपुर अपने नानी के घर के बाहर खेल रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।