धनौरा: मंडी धनौरा तहसील के पास तेज रफ्तार कैंटर ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, किसान की हुई मौत
शुक्रवार की रात बिजनौर स्टेट हाईवे पर तहसील के निकट की है। यहां गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शकरथली निवासी पचास वर्षीय गुड्डू पुत्र लल्लूसिंह ट्रैक्टर ट्राली के सहारे वेव शुगर मिल को गन्ने के आपूर्ति करने के लिए जा रहे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिस कारण किसान की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद यहां हलचल मच गई।