बरेली के मिनी बाईपास रोड स्थित अवध धाम कॉलोनी में डॉक्टर निहाल सिंह गंगवार की दबंगई का मामला सामने आया है। विकास प्राधिकरण (बीडीए) की सील तोड़कर डॉक्टर ने अवैध निर्माण दोबारा शुरू कर दिया। मामला उजागर होते ही बीडीए ने फिर से बिल्डिंग सील कर दी और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।जानकारी के मुताबिक, बीडीए ने 16 सितंबर को डॉक्टर के अवैध निर्माण को रोका था।