गोरखपुर: नेपाल से गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी चढ़ाने के लिए आने वाले नेपाली श्रद्धालुओं के लिए रेलवे कर रहा विशेष इंतजाम
मकर संक्रांति के मौके पर नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं।ऐसे में रेलवे विभाग नेपाल के सरहदी रेलवे स्टेशन नौतनवा व बढ़नी से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन चला रहा है।गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नेपाली श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी जानकारी।