पट्टी: सदहा गांव में झटका मशीन के तार में फंसकर नीलगाय की मौत से मचा हड़कंप
पट्टी तहसील क्षेत्र के सदहा गांव में खेत की रखवाली के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि किसानों ने जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों के चारों ओर झटका मशीन का तार लगाया था। इसी दौरान नीलगाय तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर