शेरघाटी: शेरघाटी में आम चुनने गए तीन युवकों की वज्रपात से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के जोगापुर गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे वज्रपात की घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।मृतकों की पहचान जोगापुर गांव निवासी राजेंद्र माझी के पुत्र गौतम कुमार, स्व छोटू मंडल के पुत्र संदीप कुमार और सुरेंद्र मांझी के 15 वर्षीय पुत्र दिलकेश कुमार के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम