गाज़ीपुर: हमीद सेतू हादसे में 30 घंटे बाद गंगा में मिला ट्रेलर चालक का शव, खलासी अब भी लापता, परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
गाजीपुर में शनिवार की भोर में हमीद सेतू की रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरे तेज रफ्तार ट्रेलर हादसे में 30 घंटे बाद चालक का शव बरामद हुआ है, जबकि खलासी अब भी लापता है। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हमीद सेतू पर शनिवार की भोर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा मे गिर जा गिरा।