कोल: थाना सासनीगेट क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जनसभा को किया संबोधित
Koil, Aligarh | Feb 27, 2024 केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह के द्वारा अलीगढ़ में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जनसभा को संबोधित किया गया। जनसभा में व्यापारियों के हित में सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख बताते हुए सरकार की आगामी नीतियों के बारे में भी जानकारी दी गई। यह जनसभा मंगलवार 12 बजे से 3 बजे समाप्त हुई। जनसभा में प्रशासन की भी मौजूदगी रही।