धार: ग्राम जेतपुरा में धूमधाम से मनाया गया गाय गोहरी का पर्व, मन्नतधारियों ने गायों के खुर के नीचे लेटकर पूरी की अपनी मन्नत
धार के ग्राम जेतपुरा में गुड़ी पड़वा के पर्व पर गाय गौहरी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ ग्रामीणों ने मनाया। शनिवार को 11:00 बजे ग्राम जेतपुरा के ग्रामीणों द्वारा गोवर्धन पूजा के साथ गाय गौहरी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। दरअसल मन्नत धारीयो ने गाय के नीचे लेट कर अपनी मन्नत पुरी की।