धार: रबी की फसल के लिए धार में किसानों के लिए सुखद संकेत, लेवल मेंटेन करने को लेकर माही बांध का एक गेट खोला गया
खरीफ की फसल का उत्पादन भले ही किसानों के लिये घाटे का सौदा साबित हुआ हो लेकिन रबी की फसल किसानों के लिये सुखद होने के संकेत मिल रहे हैं। दीपावली पर्व के साथ ही हल्की ठंड का भी आगमन हो चुका है। किसानों ने भी फसल बुआई के लिये खेत तैयार कर लिए हैं, बस अब इंतजार है सिंचाई के लिए तालाबों से खुलने वाली नहरों का|